24 News Update उदयपुर, 29 अगस्त। फलासिया थाना क्षेत्र के बलिया खला (पाटिया) गांव में रास्ता रोककर दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास तिरगर (33 वर्ष) पुत्र उदयलाल तिरगर ने इस संबंध में फलासिया थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश की है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 28 अगस्त शाम करीब 6:30 बजे बलिया खला क्षेत्र की है। प्रार्थी विकास अपने भाई के साथ जा रहा था, तभी गांव के ही नारायण पुत्र दिता और उसके चार बेटों—मुकेश, जितेन्द्र, निखिल व किक्रम ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सभी अभियुक्तों ने एकराय होकर दोनों भाइयों के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। फलासिया पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2) और 189(2) के तहत आरोपी नारायण और उसके चारों पुत्रों के खिलाफ नामजद प्रकरण पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच और साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अम्बामाता में जमीन पर कब्जा और जान से मारने की धमकी का आरोप सूरजपोल से त्यौहार मनाने पीहर आई महिला 1 साल के मासूम संग लापता