24 News Update जयपुर। राजस्थान में ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 31 अगस्त को प्रस्तावित VDO भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित होगी। इस भर्ती के तहत 850 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 🔹 क्यों टली परीक्षा?बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 5 लाख 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड चाहता था कि परीक्षा एक ही दिन में आयोजित हो, ताकि नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाने की जरूरत न पड़े। इसी कारण इसे आगे बढ़ाया गया है।एडमिट कार्ड अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होंगे।🔹 योग्यताशैक्षणिक योग्यता: स्नातक (Graduation)कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य (12वीं में कंप्यूटर विषय या मान्यता प्राप्त संस्था से डिप्लोमा आवश्यक)🔹 चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षामुख्य परीक्षाप्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष 🔹 वेतन और प्रोबेशनचयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के आधार पर वेतन मिलेगा।नियुक्ति के बाद शुरुआती 2 साल प्रोबेशन अवधि में कार्य करना होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दफ्तरों में बैठे सफाई कर्मचारियों पर सरकार सख्त: अब सभी को फील्ड में सफाई कार्य पर लगाया जाएगा आरएएस-2023 इंटरव्यू में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का खुलासा, मेडिकल जांच से दूरी बना रहे अभ्यर्थी