24 News Update जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की जानी है। लेकिन इसी दिन देवउठनी एकादशी का पर्व भी पड़ रहा है, जिस दिन प्रदेशभर में विवाह समारोहों का आयोजन होता है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर परीक्षा की तारीख बदलने की मांग उठाई है।इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अभ्यर्थी और बोर्ड अध्यक्ष के बीच हुई मजेदार बातचीत तेजी से वायरल हो रही है।अभ्यर्थी ने कहा — “सर, उसी दिन मेरी गर्लफ्रेंड की शादी है, कैसे मैनेज करूं?”सोशल मीडिया पर एक अभ्यर्थी ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज को टैग करते हुए लिखा — “सर, देवउठनी एकादशी को मेरी ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) की एग्जाम है। उसी दिन मेरी गर्लफ्रेंड (GF) की शादी है, समझ नहीं आ रहा कैसे मैनेज करूं।” इस अनूठी गुहार पर बोर्ड अध्यक्ष ने भी मजेदार जवाब दिया, जो अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बोर्ड अध्यक्ष का जवाब — “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना क्यों बनना?”अध्यक्ष आलोक राज ने ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा — “सुनील जी, मतलब आपकी गर्लफ्रेंड की आपसे नहीं, किसी और से शादी हो रही है। यह दुखद है भाई, मगर फिर बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना क्यों बनना है! ग्रामीण विकास अधिकारी परीक्षा पर फोकस करो, आपको और कोई जीवन संगिनी मिल जाएगी।” इस मजाकिया जवाब के बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड अध्यक्ष और अभ्यर्थी की बातचीत वायरल हो गई। कई यूजर्स ने अध्यक्ष के इस जवाब को “हास्य के साथ प्रेरणादायी” बताया।ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती 2025: आवश्यक योग्यता व चयन प्रक्रियाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए निम्न शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है —शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन)।कंप्यूटर योग्यता: अभ्यर्थी के पास आरकेसीएल (RS-CIT) प्रमाणपत्र, 12वीं में कंप्यूटर विषय या किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है।आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।दो चरणों में होगी परीक्षाभर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी —प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)मुख्य परीक्षा (Main Exam)प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।अभ्यर्थियों की मांग पर क्या बोले बोर्ड अधिकारीअभी तक बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं से यह साफ है कि अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या इस दिन पड़ने वाले विवाह समारोहों के कारण परीक्षा की तारीख बदलने की अपील कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिवाली पर सोना 3 हजार, चांदी 9 हजार रुपए सस्ती बूंदी में युवक की हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश : एक आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध