पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में हुई थी वारदात जयपुर 22 अक्टूबर। बून्दी जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले को महज़ 24 घंटे के भीतर सुलझाने में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के इस प्रकरण में एक मुख्य आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार को फरियादी लखन सैनी ने रिपोर्ट में बताया कि 20 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे उसके भाई विष्णु को उसके दोस्त सुरजीत और आदित्य मोटरसाइकिल पर लेकर गए थे। रात करीब 10.30 बजे विष्णु के फोन से पता चला कि झगड़ा हुआ है और विष्णु को चाकू लग गया है। अस्पताल पहुंचने पर दोस्तों ने बताया कि होंडा शोरूम के पास पटाखे चलाने की बात को लेकर तीन लड़कों से कहासुनी हुई, जिसके बाद उन लड़कों ने विष्णु को चाकू मार दिया। गंभीर चोटों के कारण विष्णु की मृत्यु हो गई थी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल और बून्दी एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एएसपी उमा शर्मा और सीओ अरुण शर्मा के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी रमेशचन्द आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ की, रूट पर लगे तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।अनुसंधान से खुलासा हुआ कि 20 अक्टूबर की रात मृतक विष्णु अपने दोस्तों के साथ पुराने बाईपास रोड पर लक्ष्मी धर्म कांटे के पास सुनसान जगह पर पटाखे चला रहा था। मृतक विष्णु द्वारा चक्करनुमा पटाखा जलाकर रोड पर फेंकने की बात को लेकर चित्तौड़ चौराहे से सिलोर पुलिया की ओर जा रहे तीन लड़कों से कहासुनी हो गई। इसी विवाद में विधि से संघर्षरत किशोरों में से एक ने विष्णु के पसलियों और पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने एक मुख्य अभियुक्त को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है और दोनों विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध कर आगे की जाँच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देवउठनी एकादशी पर होगी VDO परीक्षा, अभ्यर्थियों ने तारीख बदलने की उठाई मांग — गर्लफ्रेंड की शादी वाले छात्र की पोस्ट पर बोर्ड अध्यक्ष का जवाब वायरल सरकारी योजनाओं में सेंधमारी का ₹3 करोड़ का स्कैम, 70 पुलिस टीमों का ‘ऑपरेशन शटरडाउन’