राजस्थान और बिहार के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी, सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन; खातीपुरा में ₹205 करोड़ के कोच केयर कॉम्प्लेक्स में होगा मेंटेनेंस

जयपुर। राजस्थान और बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून 2026 को जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह नई रेल सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।
जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और बिहार के बीच यात्रा को आसान बनाएगी। इससे रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से दोनों राज्यों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।


वर्तमान में अजमेर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक रेल सेवा संचालित हो रही है। इसके अतिरिक्त नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों के पास एक और बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा।

कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई ट्रेन का ठहराव दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर रहेगा।

इन स्टेशनों के आसपास रहने वाले यात्रियों को इस सेवा का सीधा फायदा मिलेगा।

खातीपुरा में ₹205 करोड़ के कोच केयर कॉम्प्लेक्स में होगा रखरखाव

जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस खातीपुरा के नवनिर्मित कोच केयर कॉम्प्लेक्स, फेज-2 में किया जाएगा।

रेलवे ने खातीपुरा स्टेशन पर करीब 205 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कोच केयर कॉम्प्लेक्स तैयार किया है। यहां वंदे भारत, डेमू, एलएचबी रेक और अन्य ट्रेनों के रखरखाव का काम एक ही जगह किया जा सकेगा।

आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस यह कॉम्प्लेक्स ट्रेनों के अनुरक्षण कार्य को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाएगा। साथ ही कम समय में अधिक रेक के मेंटेनेंस की सुविधा मिलने से भविष्य में इस क्षेत्र से ज्यादा ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को बीकानेर-अहमदाबाद नई रेल सेवा (प्रतिदिन) को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading