24 News update जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में महंगी दवाइयों की चोरी और बिक्री का मामला सामने आया है। अस्पताल के दवाई काउंटर (डीडीसी) पर तैनात संविदा फार्मासिस्ट ने कथित तौर पर इंजेक्शन, सीरिंज और एनएस की बोतलें बैग में भरकर एक युवक को बेच दीं। सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से दोनों को पकड़ लिया गया। मामले में सुरक्षा गार्ड कंपनी रेस्को के गार्डों ने गुरुवार को अस्पताल से बाहर निकलते समय युवक मनोज कुमार यादव और संविदा फार्मासिस्ट बबन को पकड़ा। तलाशी के दौरान करीब 10 हजार रुपए कीमत की दवाइयां बरामद की गईं।जानकारी के अनुसार फार्मासिस्ट बबन एसएमएस अस्पताल के डीडीसी पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। अस्पताल प्रशासन ने उसकी ड्यूटी चरक भवन स्थित वेयरहाउस में लगा रखी थी।पुलिस के अनुसार बबन ने दलाल मनोज कुमार यादव से दवाइयां उपलब्ध करवाने का सौदा किया था। इसके बदले मनोज ने बबन को 1500 रुपए फोन-पे के माध्यम से दिए। इसके बाद बबन ने चरक भवन स्थित स्टोर और डीडीसी-14 से दवाइयां निकालीं और उन्हें एक डिब्बे में रखकर मनोज के बैग में दे दिया।दवाइयों की चोरी की सूचना मिलने पर रेस्को कंपनी के सुरक्षा गार्डों ने दोनों पर निगरानी रखी। जैसे ही दोनों बांगड़ परिसर स्थित मुख्य गेट के पास पहुंचे, गार्डों ने उन्हें रोककर तलाशी ली। युवक के बैग से ओज-डॉक्सी इंजेक्शन, एनएस की बोतलें, सीरिंज और अन्य दवाइयां बरामद हुईं।पूछताछ में मनोज ने पहले अस्पताल में भर्ती परिचित मरीज के लिए दवाइयां ले जाने की बात कही। इस पर गार्डों ने संबंधित वार्ड के रेजीडेंट डॉक्टर से पुष्टि की, लेकिन डॉक्टरों ने ऐसी किसी मांग से इनकार कर दिया। चरक भवन वेयरहाउस के इंचार्ज श्याम गुप्ता ने बताया कि फार्मासिस्ट बबन पिछले दो साल से अलग-अलग जगह ड्यूटी कर रहा था। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे दो दिन पहले भी हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद चोरी की घटना सामने आई। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गजब की अंधेरगर्दी : RPSC वेटरनरी ऑफिसर भर्ती रिजल्ट में — 11.74 नंबर वाले हुए पास, करेंगे सरकारी नौकरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी