24 News Update जयपुर 22 जून। कोटा शहर की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने कॉलोनी में चोरी की नीयत से घुसकर उत्पात मचाने और महिला से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस लाइन की मैस में कार्यरत लांगरी है, जबकि दूसरा राजस्थान पुलिस का बर्खास्त कांस्टेबल निकला। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 21 और 22 जून की मध्यरात्रि को गुरुद्वारा एन्क्लेव स्थित एक निर्माणाधीन प्लॉट की चौकीदारी करने वाले परिवार ने सूचना दी कि दो युवक प्लॉट में घुसकर लोहे के सरिए, मोटर और एसी की वायरिंग चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने चौकीदार की पत्नी के साथ मारपीट की और भागने लगे।महिला के शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग जाग गए और दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उस्मान अली (37) निवासी रेलवे कॉलोनी, हाल लांगरी मैस पुलिस लाइन कोटा तथा मनीष यादव (35) निवासी भरतपुर हाल रायपुरा कोटा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनीष यादव राजस्थान पुलिस का बर्खास्त कांस्टेबल है, जो पहले उद्योग नगर थाने में तैनात था और 18 फरवरी 2026 को सेवा से बर्खास्त किया गया था।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रयास, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कॉलोनी में शांति भंग करने और उत्पात मचाने के आरोप में दोनों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपी पहले भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।एसपी गौतम ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा नागौर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार