24 News Update खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक बंसीलाल द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गणों द्वारा अवैध कार्य को अंजाम देने की योजना बनाने, अपने कब्जे में चोरी की मोटरसाइकिल रखने, छोटी-छोटी गैंग बनाकर संगठित अपराध कार्य करने एवं चोरी करने कि किसी घटना को अंजाम देना प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए हरीश पुत्र राकेश बोडात मीणा उम्र 20 वर्ष निवासी लराठी दोपचा फला ,राजू पुत्र जयंतीलाल भगोरा मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी भूधर विकास नगर पुलिस थाना ऋषभदेव एवं राहुल पुत्र पन्नालाल सांगिया मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी भलाई ढीकवास पुलिस थाना बावलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। सहायक उप निरीक्षक राकेश मेहता द्वारा प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा क्षेत्र किए गए अपराधों के बारे में तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में हेड कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, भरत ,हिमांशु एवं अशोक का योगदान रहा। इधर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शांति भंग के आरोप में लोकेश कुमार पुत्र बंशीलाल उम्र 24 वर्ष निवासी सामी तेड जवास एवं मनीष सिंह पुत्र दिलीप सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी वणीबोर निचला फला को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया। हैड कांस्टेबल गोविंद सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एनसीईआरटी की कक्षा 8 की पुस्तक में मेवाड़ को मराठा अधीन दिखाने पर विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने जताई कड़ी आपत्ति राशन डीलर एसोसिएशन ने बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया जटिल होने पर जताया रोष