24 News Udpate जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से जारी वेटरनरी ऑफिसर भर्ती-2025 के अस्थायी परीक्षा परिणाम में माइनस अंक वाले अभ्यर्थियों के शामिल होने का मामला सामने आया है। 1100 पदों के लिए आयोजित भर्ती का परिणाम 16 जून को जारी किया गया था। कट ऑफ मार्क्स देखने पर सामने आया कि कुछ श्रेणियों में निगेटिव अंक वाले अभ्यर्थी भी विचारित सूची में शामिल हैं।इस भर्ती में एक अभ्यर्थी के कट ऑफ मार्क्स माइनस 11.74 दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य श्रेणियों में भी माइनस अंक वाले अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है। आरपीएससी के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने मीडिया को बताया कि परीक्षा में न्यूनतम अंक की कोई अनिवार्यता नहीं रखी गई थी। इसी कारण निगेटिव मार्किंग के बावजूद अभ्यर्थी विचारित सूची में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पद है और परीक्षा योजना में बदलाव को लेकर पशुपालन विभाग और कार्मिक विभाग को अवगत कराया जाएगा। आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए 2165 अभ्यर्थियों की अस्थायी सूची जारी की है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।वहीं ओएमआर उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने वाले 22 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। इनके रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि जारी की गई सूची अंतिम चयन सूची नहीं है। यह केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की गई है। अंतिम सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 23 जून से 29 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की दो प्रतियां प्रिंट कर सुरक्षित रखनी होंगी और दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। निर्धारित समय पर सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों के परिणाम पर विचार नहीं किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation यात्रियों को राहत: अजमेर शताब्दी और जयपुर डबल डेकर में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच, मैसूरू-मदार स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार एसएमएस अस्पताल में दवाइयों की चोरी का खुलासा, संविदा फार्मासिस्ट और युवक पकड़े गए