24 न्यूज अपडेट, जयपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा सूचित किया गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय सांगानेर एयरपोर्ट, जयपुर से हज-2025 पर जाने वाले सभी हाजियों को तीसरी किस्त की राशि ₹57,500/- प्रति हज यात्री के रूप में 3 अप्रैल 2025 तक जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त, यदि हज आवेदन करते समय हज कमेटी के माध्यम से कुर्बानी का विकल्प चुना गया है, तो ₹16,600/- की अतिरिक्त राशि भी जमा करनी होगी। इस प्रकार, कुर्बानी सहित कुल राशि ₹74,100/- 3 अप्रैल 2025 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के खाते में जमा करना अनिवार्य है। जो शिशु (इन्फेंट) यात्रा प्रारंभ करने के दिन 2 वर्ष से कम आयु का होगा, उसके लिए ₹15,750/- प्रति शिशु की राशि भी जमा करानी होगी। साथ ही, जिन हज आवेदकों पर पहले से कोई बकाया राशि है, उन्हें वह भी इस किश्त के साथ निर्धारित तिथि तक जमा करनी होगी।
हज कमेटी की वेबसाइट http://www.hajcommittee.gov.in पर जाकर वास्तविक जमा राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है और शेष राशि जमा करने के लिए चालान जनरेट किया जा सकता है।
यह अवश्य ध्यान रखें कि हज अदायगी की पूरी राशि निर्धारित तिथि तक जमा नहीं करने पर यात्रा रद्द कर दी जाएगी और प्रतीक्षा सूची के आवेदकों का चयन किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading