24 News Update जयपुर। राजस्थान की जेलों से सीएम और डिप्टी सीएम को कई बार धमकियां मिलने से देशभर में जबर्दस्त किरकिरी हुई है। विपक्ष इस मुद्दे पर आक्रामक है। ऐसे में अब सूचना देने पर इनाम जैसी योजनाएं लाई जा रही हैं जिससे साफ हो रहा है कि हमारा सुरक्षा तंत्र कितना मजबूत है। जेलों में आमूलचूल बदलाव कर अपराधियों में भय की बजाय इस प्रकार की योजना का आना कई बड़े सवाल पैदा करता है। पिछले दिनों ही सबसे बडे अधिकारियों ने भी खुद स्वीकार किया कि जेलों में मिलीभगत के खेल चल रहे हैं। देखना होगा कि नए फैसले से क्या नए परिणाम हासिल हो पाते हैं।राजस्थान के महानिदेशालय कारागार विभाग ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें जेलों में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रहरियों और मुख्य प्रहरियों को प्रोत्साहित करने की पहल की गई है।आदेश के अनुसार, कई बार जेल प्रहरी और अधिकारी अवैध सामग्रियों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद, किसी न किसी कारण से उन पर उचित कार्रवाई नहीं कर पाते। इससे जेलों में अनुशासनहीनता और गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।सूचना देने पर इनाम और पदोन्नति का मिलेगा अवसरमहानिदेशक कारागार गोविंद गुप्ता द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जो प्रहरी या मुख्य प्रहरी किसी भी प्रकार की गोपनीय और प्रमाणित सूचना विभाग को उपलब्ध कराएगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा, अतिमहत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विशेष पदोन्नति के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।गोपनीयता और सुरक्षा को दिया जाएगा महत्वआदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले प्रहरियों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वे बिना किसी भय के अवैध गतिविधियों की जानकारी विभाग को दे सकें।कारागारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहलइस निर्णय को राजस्थान की जेलों में सुरक्षा को और सख्त बनाने के एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि यदि निचले स्तर के कर्मचारी भी सक्रिय रूप से सहयोग करें तो जेलों में हो रही गैरकानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सकती है।कैसे दे सकते हैं सूचना?सूचना देने के लिए प्रहरी/मुख्य प्रहरी व्यक्तिगत रूप से महानिदेशक कारागार कार्यालय में उपस्थित होकर या किसी अन्य माध्यम से जानकारी साझा कर सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हज यात्रा-2025 के लिए तीसरी किस्त 3 अप्रैल तक होगी जमा राजस्थान के नागरिक अब पूरे देश में करा सकेंगे मुफ्त इलाज, 25 लाख तक का कवरेज