24 News Update नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दिपके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच इज बैक’ के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।हाल के दिनों में राजनीतिक व्यंग्य और सोशल मीडिया अभियानों के कारण चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी का नाम उस समय सुर्खियों में आया था, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद यह डिजिटल मंच तेजी से वायरल हो गया। संगठन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो करोड़ से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। अमेरिका से चला रहे अभियान, AAP से भी रहा जुड़ावमहाराष्ट्र के संभाजीनगर निवासी 30 वर्षीय अभिजीत दिपके वर्तमान में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले वे 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में कार्य कर चुके हैं और दिल्ली विधानसभा चुनावों में डिजिटल प्रचार अभियानों से जुड़े रहे थे। दिपके लंबे समय से किसान आंदोलन, महंगाई और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते रहे हैं। अमेरिका जाने के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सक्रियता जारी रखी। X अकाउंट बैन पर हाईकोर्ट में मामला कॉकरोच जनता पार्टी का मूल X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट 21 मई को ब्लॉक कर दिया गया था। इसके बाद संगठन ने नया अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ नाम से शुरू किया। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में दिपके ने अकाउंट ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी है।हालांकि अदालत ने तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए केंद्र सरकार और X से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को निर्धारित की गई है। न्यायालय ने कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया जा सकता क्योंकि मामला व्यापक प्रभाव और दूरगामी परिणामों से जुड़ा है। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवालाकेंद्र सरकार ने कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत अकाउंट ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। रिपोर्टों के अनुसार यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद की गई। दिपके का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी एक राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य मंच है तथा यदि किसी विशेष पोस्ट पर आपत्ति थी तो केवल उस सामग्री पर कार्रवाई की जा सकती थी, पूरे अकाउंट को बंद करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। भारत वापसी पर बढ़ सकती है राजनीतिक हलचल6 जून को प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। एक ओर जहां दिपके और उनके समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल अधिकारों का मुद्दा बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अकाउंट बैन और राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भारत वापसी के साथ ही अभिजीत दिपके का आंदोलन और अदालत में चल रही कानूनी लड़ाई आने वाले दिनों में राष्ट्रीय बहस का विषय बन सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation IPL फाइनल ने बदली अहमदाबाद की तस्वीर: हवाई किराए आसमान पर, होटल फुल, दो दिन में 200 करोड़ की कमाई का अनुमान मानसून की दस्तक में देरी, लेकिन देशभर में बदला मौसम: 27 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में ओले-आंधी से गर्मी ढही