24 News Update कोलकाता/नई दिल्ली। राजनीति में हालात कितनी तेजी से बदलते हैं, इसकी ताजा मिसाल नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) बन गई है। जिस पार्टी ने अपने चुनावी पोस्टरों में जनता से अपील की थी कि “अपने अधिकारों को बचाने के लिए दलबदलुओं को नकारें”, आज वही पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों का नया राजनीतिक आश्रय बन गई है। याने अब यह साफ हो गया है कि देश की राजनीति में मोरल और इथिक्स नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अवसरवाद और लाभ का गुणा गणित ही सबका ध्येय हो गया है।तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बाद 20 सांसदों ने NCPI में विलय का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही तीन साल पहले बनी और लगभग राजनीतिक गुमनामी में खो चुकी यह छोटी पार्टी अचानक राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गई है। 2023 में पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी दंपती उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू ने NCPI की स्थापना की थी। पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार उम्मीदवार उतारे, लेकिन प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। कुल मिलाकर पार्टी को करीब 1,198 वोट मिले और कुछ सीटों पर उसके उम्मीदवार NOTA से भी पीछे रह गए। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक पार्टी को मात्र 1.13 लाख रुपए का चंदा मिला था।दिलचस्प बात यह है कि उस दौर में पार्टी के पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में लिखा था—”अपने अधिकारों को बचाने के लिए दलबदलुओं को नकारें”। लेकिन अब उसी पार्टी की सबसे बड़ी पहचान दलबदल कर आए सांसद बन गए हैं।त्रिपुरा चुनाव लड़ चुके कई पूर्व उम्मीदवारों ने भी इस घटनाक्रम पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि चुनाव के बाद पार्टी लगभग निष्क्रिय हो गई थी और नेतृत्व से संपर्क तक टूट गया था। ऐसे में अचानक राष्ट्रीय स्तर के सांसदों का पार्टी में विलय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।उधर, बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सदन में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग की है। बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि तृणमूल के दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं और उनका समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA के साथ काम करेगा।वहीं ममता बनर्जी खेमे ने इस पूरे घटनाक्रम को चुनौती देते हुए लोकसभा अध्यक्ष से बागी गुट को मान्यता नहीं देने की मांग की है। तृणमूल का दावा है कि असली पार्टी वही है और चुनाव चिह्न पर अंतिम फैसला कानूनी प्रक्रिया से होगा।फिलहाल राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा NCPI के उस पुराने नारे की हो रही है, जिसने कभी दलबदलुओं को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था। अब वही पार्टी दलबदल की सबसे बड़ी कहानी का मंच बन चुकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 20 को अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 85% एथेनॉल से चलेगी देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल वैगन-आर, कीमत ₹7.24 लाख, पेट्रोल मॉडल से ₹86 हजार महंगी