24 News Update पटना। चर्चित शिक्षाविद और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर को फायरिंग और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने पुलिस से मामले की केस डायरी भी तलब की है और स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक खान सर के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाए। मामले की सुनवाई के दौरान खान सर की ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार महुआर ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि गोली आत्मरक्षा की स्थिति में चलाई गई थी। उनका तर्क था कि किसी भी प्रकार का भय या दहशत फैलाना उद्देश्य नहीं था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 20 जून निर्धारित की है। क्या है पूरा विवाद? यह मामला हाल ही में पटना में दो प्रमुख कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और उसके बाद हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। घटना के बाद पुलिस ने खान सर और उनके सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ हत्या की कोशिश (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि खान सर ने अपने सुरक्षा गार्डों को गोली चलाने के लिए कहा था। पुलिस जांच में इसी आरोप की पड़ताल की जा रही है।घटना के बाद से यह मामला बिहार की शिक्षा और कोचिंग इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार बहस जारी है। सुरक्षा गार्डों की जमानत पर फैसला सुरक्षितइसी मामले में गिरफ्तार खान सर के दो सुरक्षा गार्ड दीपक कुमार और तालेबर सिंह की जमानत याचिका पर भी अदालत में सुनवाई हुई। दोनों को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस से मामले से जुड़े साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। जज अनुराग वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। जमानत पर आदेश जल्द आने की संभावना है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक को राहत नहींदूसरी ओर, इस विवाद से जुड़े एक अन्य पक्ष ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। रौशन आनंद वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर पटना में छात्रों ने कैंडल मार्च भी निकाला। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने उनके समर्थन में नारे लगाए और खान सर की गिरफ्तारी की मांग की। कई छात्र हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे, जिन पर ‘मैं निर्दोष हूं’ और ‘झूठे केस में हमारा भविष्य बर्बाद मत करो’ जैसे संदेश लिखे थे। शिक्षा जगत की नजरें 20 जून परखान सर बिहार ही नहीं, देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं। यूट्यूब और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले छात्रों के बीच उनकी बड़ी पहचान है। ऐसे में इस मामले की हर सुनवाई पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत की नजर बनी हुई है। अब सबकी निगाहें 20 जून पर टिकी हैं, जब अदालत में अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वेदांता समूह पर ईडी की दबिश: मुंबई-दिल्ली दफ्तरों में छापेमारी, विदेशी रॉयल्टी भुगतान जांच के घेरे में “दलबदलुओं को नकारो” का नारा देने वाली गुमनाम पार्टी में बनी टीएमसी के दलबदलुओं का सहारा