24 News Update नई दिल्ली, 16 जून। मारुति सुजुकी ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर बायोफ्लेक्स (E85) लॉन्च कर दी है। यह कार 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण वाले E85 ईंधन पर चलने में सक्षम है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 7.24 लाख रुपये रखी है, जो समान पेट्रोल मॉडल से करीब 86 हजार रुपये अधिक है। फिलहाल इस मॉडल को टैक्सी और फ्लीट जैसे कमर्शियल उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। E85 तकनीक के लिए इंजन में बड़े बदलाव नई वैगन-आर का बाहरी डिज़ाइन सामान्य मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन E85 ईंधन के अनुरूप इसके इंजन और फ्यूल सिस्टम में कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इसमें अपग्रेडेड फ्यूल इंजेक्टर, नया फ्यूल पंप, विशेष फ्यूल लाइन, री-कैलिब्रेटेड ECU और एथेनॉल सेंसर लगाया गया है, जिससे यह उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर आसानी से चल सके।कार में 1.2 लीटर का फ्लेक्स-फ्यूल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। कंपनी ने अभी आधिकारिक माइलेज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परीक्षणों के अनुसार E85 ईंधन पर माइलेज में करीब 24 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। मौजूदा पेट्रोल वैगन-आर लगभग 23.56 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। पहचान के लिए खास ‘फ्लेक्स फ्यूल’ बैजिंगबाहरी रूप से कार में बॉडी पर ‘Flex Fuel’ ग्राफिक्स और टेलगेट पर क्रोम बैज दिया गया है। इसके अलावा डिजाइन लगभग रेगुलर वैगन-आर जैसा ही रखा गया है, जिसमें बॉक्सी टॉल-बॉय स्टाइल, बड़े हेडलैंप, 14 इंच अलॉय व्हील और फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट शामिल हैं। इंटीरियर में ब्लैक-बेज ड्यूल टोन थीम, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चार्जिंग पोर्ट और पर्याप्त केबिन स्पेस दिया गया है। टॉल-बॉय डिजाइन के कारण पिछली सीट पर भी बेहतर हेडरूम और लेगरूम मिलता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “दलबदलुओं को नकारो” का नारा देने वाली गुमनाम पार्टी में बनी टीएमसी के दलबदलुओं का सहारा NEET री-एग्जाम से पहले भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 22 जून तक बैन; मैसेज एडिट फीचर भी 30 जून तक बंद रहेगा