24 News Update डूंगरपुर/सागवाड़ा। कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचने की जिद में एक बेटे ने अपने ही 82 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने वारदात को हादसे का रूप देने के लिए पिता के छत से गिरने की झूठी कहानी गढ़ी। अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई और परिवार शव को घर ले आया। अगले दिन अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान सिर पर लगी चोट ने पूरी कहानी पलट दी।मामला सागवाड़ा थाना क्षेत्र के गोवाड़ी गांव का है। थानाधिकारी मनीष खोईवाल के अनुसार, 27 अगस्त की रात करीब 10 बजे कांतिलाल अपने पिता गौतमलाल यादव को गंभीर हालत में सागवाड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा था। डॉक्टरों को उसने बताया कि उसके पिता घर की छत से गिर गए हैं और इसी कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।इलाज के दौरान गौतमलाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसी रात शव को घर ले आए। 28 अगस्त की सुबह ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाया गया। पट्टी खुली तो सामने आया हत्या का राजश्मशान घाट में अंतिम संस्कार की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान मृतक के सिर पर बंधी पट्टियां खोली गईं तो वहां मौजूद लोगों की नजर सिर पर बने गहरे घाव पर पड़ी। चोट का स्वरूप देखकर ग्रामीणों को छत से गिरने की बताई गई कहानी पर संदेह हुआ।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी भिजवाया। पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के कारण गौतमलाल की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के एंगल से जांचना शुरू किया। पूछताछ में टूट गया बेटापुलिस ने संदेह के आधार पर कांतिलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, कांतिलाल ने बताया कि उसने कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर लगातार 3-4 वार किए थे। हमले में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए पिता के छत से गिरने की कहानी बनाई, ताकि वारदात हादसा लगे और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न हो। कर्ज के बोझ में पिता की जान ले लीपुलिस पूछताछ में हत्या के पीछे कर्ज और जमीन का विवाद सामने आया। आरोपी ने कई लोगों से उधार ले रखा था और उस पर ब्याज बढ़ता जा रहा था। कर्ज चुकाने के लिए वह अपनी जमीन बेचना चाहता था, लेकिन पिता गौतमलाल जमीन बेचने के खिलाफ थे। जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने 27 अगस्त की रात खौफनाक रूप ले लिया और कांतिलाल ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी सहित अन्य साक्ष्यों के संबंध में जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस के जवानों ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च