24 News Update सागवाड़ा, 28 अगस्त (जयदीप जोशी)। नगर में आयोजित होने वाले नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार देर शाम पुलिस अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।आगामी दिनों में नगर पालिका के चुनाव आयोजित होने वाले हैं, जिसमें शांति बनाए रखने तथा आम जनता में विश्वास जगाने, बिना भय मतदान करने व अपराधियों में भय उत्पन्न करने पुलिस के जवानों ने पुलिस उपअधीक्षक हेरेम्बर जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी तथा डूंगरपुर से पहुंचे पुलिस जाब्ते ने नगर के पुलिस थाना परिसर से फ्लैग मार्च प्रारम्भ कर नगर के उपाध्याय मार्केट, हॉस्पिटल चौक, नया बाजार, बैंक तिराहा, सदर बाजार, मांडवी चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से पुनः थाना परिसर पहुंचे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रावण मास को लेकर शिव मंदिरों में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई