24 News Update डूंगरपुर। नवाडेरा में कांग्रेस को उस समय मजबूती मिली, जब भाजपा से जुड़े रहे कई नेताओं और पाटीदार समाज के सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवाडेरा के पूर्व पार्षद डायालाल पाटीदार एवं पूर्व विकास अधिकारी रामलाल पाटीदार के नेतृत्व में समाज के अनेक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। डूंगरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद ख़ान, संगठन महामंत्री नारायण पण्ड्या, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा एवं रतनलाल पाटीदार की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान भाजपा के बूथ अध्यक्ष मोहनलाल जैन, नवाडेरा जैन समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं कोषाध्यक्ष दिलीप जैन सहित कई समाजजनों ने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस में शामिल होने वालों में डायालाल पाटीदार, सुरेश पाटीदार, मोहन पाटीदार, बंसीलाल पाटीदार, अविनाश पाटीदार, रितिक पाटीदार, हिमांशु पाटीदार, संजय पाटीदार, चिराग पाटीदार, प्रेमांशु पाटीदार, जयंती पाटीदार, गहरीलाल पाटीदार, हरीश पाटीदार, मोहनलाल जैन, दिलीप जैन, सुरेन्द्र जैन, कांतिलाल जैन, जयदीप जैन एवं गोरेश्वर ननोमा सहित अनेक सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने नवागंतुक सदस्यों का स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास कांग्रेस की मजबूत होती जमीन का संकेत है। उन्होंने कहा कि नवाडेरा से उठी यह आवाज बदलाव और विकास के संकल्प को और मजबूत करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जमीन बेचने से रोका तो बेटे ने कुल्हाड़ी से 82 साल के पिता की कर दी हत्या, अंतिम संस्कार में खुला राज