24 News Update बाड़मेर। शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी और भजन गायक छोटूसिंह रावणा के बीच सोशल मीडिया कमेंट को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को छोटू सिंह अपने समाज के लोगों के साथ शिव थाने पहुंचे और विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए रिपोर्ट सौंपी।रामसर डीएसपी मानाराम गर्ग ने बताया कि छोटू सिंह की ओर से रिपोर्ट मिली है और मामले में एसपी से दिशा-निर्देश लिए जा रहे हैं। उनके आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट देने के बाद छोटू सिंह समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने शिव विधानसभा क्षेत्र की एक टूटी सड़क का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सामान्य तौर पर वीडियो बनाया था, लेकिन उसी से बड़ा मुद्दा बन गया। उन्होंने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे चाहें तो पूरे क्षेत्र की सड़कों की स्थिति उजागर कर सकते हैं।छोटू सिंह ने कहा कि उनके समर्थक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने को तैयार हैं, लेकिन वे उन्हें रोक रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विवादित टिप्पणियां नहीं रोकी गईं तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें राजनीति में आने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर हालात बने तो वे पीछे नहीं हटेंगे। छोटू सिंह ने दावा किया कि उनके एक कमेंट से बड़ा असर हुआ और उन्होंने किसी तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।रावणा ने कहा कि उन्हें किसी नेता ने नहीं भड़काया है और वे इस मामले में खुलकर सामने आने को तैयार हैं। उन्होंने विधायक को सार्वजनिक रूप से आमने-सामने बातचीत की चुनौती भी दी।विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब छोटू सिंह रावणा ने विधायक से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी की थी। उनका आरोप है कि 27 मार्च की शाम विधायक की ओर से उन्हें फोन पर धमकाया गया। वहीं, इस पर विधायक भाटी का कहना है कि किसी के बहकावे में आकर किसी का “टूल” नहीं बनना चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रील लाइफ का रियलिटी चेक, भीलवाड़ा में 10 इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार, अफवाहें फैलाने का आरोप जोधपुर-बांसवाड़ा के बीच एसी बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत