24 News Update जयपुर। राजस्थान सरकार के बजट 2026-27 में बुनियादी ढांचे, रक्षा कर्मियों के कल्याण, ऊर्जा, पर्यटन और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा, जिससे यातायात जाम से राहत मिलेगी और शहरी आवागमन सुगम होगा।2300 करोड़ में सिग्नल-फ्री संभाग मुख्यालयवित्त मंत्री ने बताया कि सभी संभाग मुख्यालयों में फ्लाईओवर, अंडरपास और पार्किंग सुविधाओं के विकास पर 2300 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही हर संभाग मुख्यालय पर राज सखी सेंटर खोले जाएंगे। सैनिकों के लिए इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्सप्रदेश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीरांगनाओं को एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोधपुर, शेरगढ़, टोंक, फलोदी, खैरथल, ब्यावर, झुंझुनूं और श्रीगंगानगर में वॉर म्यूजियम व इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। पहले चरण में जोधपुर, शेरगढ़, झुंझुनूं और टोंक में 36 करोड़ रुपए की लागत से इन कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। नए एयरपोर्ट और प्रशासनिक ढांचाबजट में सीकर और झुंझुनूं में नए एयरपोर्ट के लिए सर्वे की घोषणा की गई है। वहीं, 8 जिलों में 3000 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय बनाए जाएंगे, जिससे प्रशासनिक सेवाओं को एक छत के नीचे लाने का दावा किया गया है। शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल परियोजना का काम जल्द शुरू करने की घोषणा की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 32 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। ऊर्जा क्षेत्र में, बीकानेर में 48,830 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क विकसित करने के लिए 2900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसे देश की बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा पहलों में से एक बताया गया। पर्यटन और पर्यावरणपर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालोर को जोड़ते हुए थार सांस्कृतिक सर्किट विकसित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के नाम पर अरावली पर्वतमाला के जयपुर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर और उदयपुर जिलों में फैले हिस्सों में करीब 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में 130 करोड़ रुपए की लागत से पक्की दीवार बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अजमेर, भरतपुर और कोटा में डेटा व एआई लैब युक्त टेक्नो हब बनाए जाएंगे, जिन पर 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जयपुर के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में स्पेस गैलरी और चिल्ड्रन गैलरी विकसित की जाएगी। इसके अलावा सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्टेशन, अगले वर्ष 7500 आंगनबाड़ियों को 225 करोड़ की लागत से नंदघर के रूप में विकसित करने और उदयपुर, जोधपुर, जयपुर व अलवर में नए सेंट्रल जेल भवन बनाने की घोषणा भी बजट में शामिल रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान बजट स्थिर विकास और जनहित को समर्पित : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ नागौर पुलिस का सुपरफास्ट एक्शन: मेड़तासिटी हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा, पश्चिम बंगाल के दो हत्यारे गिरफ्तार