24 News Update मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर शिवसेना में बड़ी टूट देखने को मिली है। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 9 में से 6 सांसद सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। सभी बागी सांसदों ने मुंबई में एकनाथ शिंदे के साथ बैठक के बाद पार्टी बदलने का ऐलान किया।एकनाथ शिंदे के नंदनवन बंगले पर हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे ने कहा कि 2022 में जब उन्होंने पार्टी और धनुष-बाण के लिए विद्रोह किया था, तब 40 विधायक साथ थे और अब छक्के लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है और अब ये 6 सांसद बालासाहेब की असली शिवसेना के साथ आए हैं।6 सांसदों के शामिल होने के बाद लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि उद्धव ठाकरे गुट में अब केवल 3 सांसद रह गए हैं। यह 2022 के बाद शिवसेना में दूसरी बड़ी टूट मानी जा रही है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने इस घटनाक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी बिकाऊ है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कम से कम यह स्वीकार करना चाहिए कि लालच के कारण उन्होंने रातोंरात पार्टी छोड़ दी।इससे पहले उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक की और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। हालांकि बैठक में उद्धव गुट के 4 विधायक निजी कारणों से शामिल नहीं हो सके। शिवसेना (उद्धव गुट) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिंदे गुट पर हमला बोलते हुए कहा कि शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए हैं और हालात संभालने के लिए अब सर्जरी करनी पड़ेगी। वहीं उद्धव ठाकरे ने कहा कि बागी सांसदों को अपना पक्ष रखने दिया जाए, सही समय आने पर वह अपना पक्ष रखेंगे। संजय राउत के अनुसार उद्धव ठाकरे 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे और बागी सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यपाल कटारिया के VVIP काफिले में घुसी इनोवा, एंबुलेंस से टक्कर; महिला समेत 2 घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल राजस्थान देवस्थान की तर्ज पर यूपी के मंदिरों में चढ़ावे की पारदर्शिता की मांग, पूर्व कुलपति प्रो. अमरीक सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र