24 News update लुधियाना। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के VVIP काफिले के दौरान सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहे राज्यपाल के काफिले के साथ समराला के घुलाल टोल प्लाजा पर एक निजी इनोवा कार अचानक VIP लेन में घुस गई। इस दौरान काफिले में शामिल सरकारी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर इनोवा से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार राज्यपाल का काफिला लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे काफिला घुलाल टोल प्लाजा की रिजर्व VIP लेन से गुजर रहा था। इसी दौरान एक इनोवा कार अचानक उसी लेन में पहुंच गई और टोल कटवाने के लिए रुक गई।अचानक सामने आई कार को देखकर काफिले में चल रही एंबुलेंस के चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से एंबुलेंस इनोवा से जा टकराई। टक्कर के कारण एंबुलेंस में बैठे इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गुरजंट सिंह (निवासी तरनतारन) और इनोवा में सवार महिला गुरजीत कौर (निवासी लुधियाना) घायल हो गए।हादसे के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि राज्यपाल के काफिले में शामिल अन्य वाहनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एंबुलेंस के इनोवा से टकराने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।वहीं इनोवा चालक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी मां और पत्नी के साथ जा रहे थे। उनके अनुसार उन्हें जानकारी नहीं थी कि यह राज्यपाल का काफिला है। टोल कर्मी के इशारे पर उन्होंने VIP लेन में गाड़ी आगे बढ़ाई और टोल कटवाने के लिए रोक दी, तभी पीछे से एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।इस घटना के बाद VVIP सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि VIP लेन में आम वाहन का प्रवेश सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है, जिसकी जांच जरूरी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, इजराइल-लेबनान संघर्ष के बीच बढ़ा तनाव; वैश्विक तेल सप्लाई पर असर की आशंका महाराष्ट्र में उद्धव गुट को झटका, शिवसेना (शिंदे) में शामिल हुए 6 सांसद; लोकसभा में संख्या 13 हुई