24 News Update भीलवाड़ा। मामूली बुखार-जुकाम की शिकायत लेकर मेडिकल स्टोर पहुंची 17 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। छात्रा की मौत के बाद शनिवार को गुस्साए परिजनों और मोहल्लेवासियों ने दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान शटर पर आग लगा दी और पत्थरबाजी भी की। मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है।परिजनों के अनुसार, राकेश मेहता की बेटी प्राची मेहता को 11 नवंबर को हल्का बुखार था। डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर परिजन उसे सुभाष नगर डिस्पेंसरी के सामने स्थित लव-कुश मेडिकल स्टोर पर दवा दिलाने ले गए। दादी रूपा मेहता का आरोप है कि मेडिकल संचालक रामप्रसाद ने दवा के बजाय इंजेक्शन लगाने की सलाह दी और इससे तुरंत आराम मिलने की बात कही। इंजेक्शन लगने के बाद प्राची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके पैरों में सूजन, लाल निशान और फफोले हो गए।परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान प्राची ने दम तोड़ दिया। वह CA की पढ़ाई कर रही थी और शनिवार को उसकी परीक्षा भी थी। आगामी 19 नवंबर को उसका 18वां जन्मदिन था। मौत के बाद मेडिकल स्टोर पर प्रदर्शनघटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे मेडिकल स्टोर के बाहर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने दुकान के शटर पर आग लगाई और पत्थर फेंके। लोगों ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने और संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि घटना के बाद से संचालक फरार है। सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तेज बहाव और घने अंधेरे में नहर में कूदे हेड कांस्टेबल राजाराम, डूबते युवक को बचाकर बने जिंदगी के रक्षक