जयपुर। जयपुर में एक बिजनेसमैन से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर निगम चुनाव में हार का बदला लेने के लिए बिजनेसमैन को धमकाया गया। धमकी भरा वॉट्सऐप कॉल जिस मोबाइल नंबर से आया, वह नंबर पटवारी रविन्द्र कुमार महावर के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर बिजनेसमैन को चार दिन के भीतर एक करोड़ रुपए देने को कहा। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि चार दिन की जिंदगी जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा। मामले में पीड़ित ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटवारी के नंबर से आया था वॉट्सऐप कॉल पुलिस के अनुसार, बस्सी निवासी बिजनेसमैन का ऑफिस जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र के गोकुल वाटिका में है। 18 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने चार दिन के भीतर एक करोड़ रुपए देने की मांग की। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी के बाद बिजनेसमैन ने मोबाइल नंबर को ट्रूकॉलर पर चेक किया। नंबर रविन्द्र कुमार महावर के नाम से दिखाई दिया। बिजनेसमैन रविन्द्र कुमार को पहले से जानता था। रविन्द्र दांतली-सिरोली में पटवारी रह चुका था। इसके बाद बिजनेसमैन ने पटवारी से संपर्क किया और कॉल के बारे में पूछा। पटवारी बोला- दोस्त को दी थी सिम पीड़ित के अनुसार, रविन्द्र कुमार ने बताया कि उसने चार दिन पहले यह सिम हरियाणा में रहने वाले अपने एक दोस्त को दी थी। उसने दोस्त से बात करने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर पटवारी ने बिजनेसमैन से कहा कि अब आगे कोई कॉल नहीं आएगा। हालांकि, धमकी के बाद डरे हुए बिजनेसमैन ने शनिवार सुबह जवाहर सर्किल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शराब पार्टी में बनी धमकी देने की योजना पुलिस पूछताछ में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, रविन्द्र कुमार 17 सितंबर को अपने दोस्तों कपिल शर्मा, मुनीराज मीणा और रामलाल मीणा के साथ विराटनगर स्थित एक फार्म हाउस पर गया था। बताया गया कि रात में पार्टी नहीं हुई और अगले दिन 18 सितंबर की सुबह नहाने के बाद शराब पार्टी शुरू हुई। इसी दौरान रामलाल मीणा ने कथित तौर पर कहा कि वह जयपुर नगर निगम के वार्ड 61 से भाजपा के टिकट पर चुनाव हार गया है। इस पर कपिल शर्मा ने कथित तौर पर बिजनेसमैन को चुनाव में हार का कारण बताया। आरोप है कि कपिल ने कहा कि बिजनेसमैन ने पूरे वार्ड में रामलाल को हराने के लिए पैसे बांटे थे। इसके बाद कपिल ने रविन्द्र का मोबाइल लेकर बिजनेसमैन को वॉट्सऐप कॉल किया। कॉल काटने के बाद दोबारा फोन आया तो दूसरे नाम से धमकाया धमकी भरा कॉल आने पर बिजनेसमैन ने फोन काट दिया। इसके बाद जब बिजनेसमैन की तरफ से दोबारा कॉल आया तो कथित तौर पर मुनीराज मीणा ने फोन उठाया। पुलिस के अनुसार, मुनीराज ने भी बिजनेसमैन को धमकाया और खुद को ‘संदीप चौधरी, हरियाणा वाला’ बताया। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी जवाहर सर्किल थाने के एएसआई किशन लाल के अनुसार, बिजनेसमैन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के साथ ही कॉल और मोबाइल नंबर से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस जांच में यह स्पष्ट किया जाना बाकी है कि धमकी देने के लिए पटवारी के नाम से दर्ज नंबर का इस्तेमाल किसने किया और मामले में नामजद लोगों की वास्तविक भूमिका क्या थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रैक पर दौड़ी रफ्तार, नीरज कुमार बने ‘बेस्ट राइडर’, 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में उत्तर रेलवे का दबदबा, 9 टीमों के 75 साइक्लिस्टों ने दिखाया दमखम