जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की सीनियर टीचर भर्ती-2025 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने भर्ती में 4037 पदों की बढ़ोतरी कर दी है। अब यह भर्ती 10 हजार 537 पदों पर आयोजित की जाएगी। पदों में वृद्धि के बाद प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विषयवार बात करें तो सबसे ज्यादा पद विज्ञान विषय में हैं, जहां 2260 पदों पर भर्ती की जाएगी। RPSC ने परीक्षा को चार ग्रुप में बांटा है। ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय को शामिल किया गया है। इसके अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ग्रुप-बी में हिंदी विषय रखा गया है। हिंदी विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान परीक्षा 13 जुलाई को सुबह होगी, जबकि हिंदी विषय की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। ग्रुप-सी में विज्ञान और संस्कृत विषय शामिल हैं। विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 जुलाई को दोपहर सत्र में होगी। वहीं संस्कृत विषय की परीक्षा 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। ग्रुप-डी में गणित, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषय रखे गए हैं। इन विषयों की परीक्षाएं 16, 17 और 18 जुलाई को आयोजित होंगी। 16 जुलाई को गणित, 17 जुलाई को अंग्रेजी और उर्दू तथा 18 जुलाई को पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों की परीक्षा होगी। पदों में बढ़ोतरी के बाद अब अभ्यर्थियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। आयोग ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्तर पश्चिम रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 72वीं बैठक आयोजित