24 News update जयपुर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन की घोषणा की है। इनमें उदयपुर और डूंगरपुर को दिल्ली से जोड़ने वाली असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेनों को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष रेलसेवाएं शुरू की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को कंफर्म सीट और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09127 असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल 22 मई 2026, शुक्रवार को रात 11:15 बजे असारवा से रवाना की जाएगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:00 बजे जयपुर पहुंचेगी और 12:10 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09128 शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल 24 मई 2026, रविवार को रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर बाद 4:30 बजे असारवा पहुंचेगी।यह स्पेशल ट्रेन डूंगरपुर, उदयपुर सिटी, अजमेर और जयपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उदयपुर संभाग से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और परिवार गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली की यात्रा करते हैं। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण राजस्थान के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए असारवा-शकूरबस्ती के बीच एक और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09131 असारवा-शकूरबस्ती स्पेशल 23 मई 2026, शनिवार को सुबह 3:30 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09132 शकूरबस्ती-असारवा स्पेशल 25 मई 2026, सोमवार को सुबह 3:15 बजे रवाना होकर रात 11:05 बजे असारवा पहुंचेगी।यह रेलसेवा डूंगरपुर, रिखबदेव रोड, उदयपुर सिटी, मदार और रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव करेगी तथा रींगस मार्ग से संचालित होगी। रेलवे के अनुसार दोनों असारवा स्पेशल ट्रेनों में 18 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।इसके अलावा रेलवे ने साबरमती-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन के संचालन की भी घोषणा की है। गाड़ी संख्या 09125 साबरमती-शकूरबस्ती स्पेशल 22 मई को साबरमती से रवाना होकर अगले दिन जयपुर पहुंचेगी और फिर शकूरबस्ती जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09126 शकूरबस्ती-साबरमती स्पेशल 25 मई को संचालित होगी। यह ट्रेन आबूरोड, पिंडवाड़ा, मदार और जयपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।रेलवे की इस घोषणा के बाद उदयपुर, डूंगरपुर, अजमेर और जयपुर सहित दक्षिण राजस्थान के यात्रियों में राहत की उम्मीद बढ़ गई है। गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली रूट पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को लंबी वेटिंग और भीड़भाड़ से काफी राहत मिलने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation NEET 2026 रद्द: पेपर लीक से मचा तहलका, देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच, जयपुर से जुड़े तार, सीबीआई करेगी जांच बाड़मेर-बीकानेर में मौसम का डबल असर: कहीं ओलावृष्टि, कहीं 47 डिग्री की झुलसाती गर्मी