24 News Update जयपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सुल्तानपुर–साबरमती के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का संचालन निर्धारित अवधि तक सीमित ट्रिप्स के साथ किया जाएगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04216 सुल्तानपुर–साबरमती साप्ताहिक स्पेशल 17 मई से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को सुल्तानपुर से सुबह 4:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 7:40 बजे जयपुर पहुंचेगी और 7:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:20 बजे साबरमती पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04215 साबरमती–सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल 18 मई से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को साबरमती से सुबह 8:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 11:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।यह विशेष रेलसेवा मार्ग में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शमशाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, रानी, फालना, सुमेरपुर-जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, पालनपुर और महेसाणा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 सामान्य श्रेणी और 2 पावरकार डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे का यह कदम गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कांस्टेबल भागचन्द के हत्यारे 12 घंटे में गिरफ्तार, शिकार करने आए बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली लूट और अपहरण के मामले में वांटेड आरोपी देहरादून के एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड बनकर काट रहा था फरारी