24 News update अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले में पुलिस जांच ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मंदिर परिसर के भीतर ही चोरी की रकम छिपाने और सीसीटीवी कैमरों को धोखा देने का ऐसा तरीका अपनाया था, जिससे लंबे समय तक किसी को भनक नहीं लगी। पुलिस अब तक 79.85 लाख रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर और सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर चुकी है। मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शौचालय बना ‘सेफ हाउस’, मौका मिलते ही बाहर निकालते थे रकम
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला ने बताया कि चोरी के बाद नकदी को तुरंत बाहर नहीं ले जाया जाता था। शक से बचने के लिए नोटों की गड्डियां पहले मंदिर परिसर के शौचालय में छिपा दी जाती थीं। बाद में सुरक्षा व्यवस्था ढीली होने या मौका मिलने पर थोड़ी-थोड़ी रकम बाहर निकाली जाती थी। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम और इससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

CCTV के सामने बनती थी ‘इंसानी दीवार’
जांच में यह भी सामने आया कि चोरी कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत अंजाम दी जाती थी। आरोपियों ने नोट गिनने वाले कक्ष, कैमरों की लोकेशन और कर्मचारियों की दिनचर्या का पहले से अध्ययन किया था। जब एक व्यक्ति नकदी निकालता था, तब अन्य आरोपी उसके चारों ओर खड़े होकर कैमरे की नजर रोक देते थे। इस तरह ‘ह्यूमन शील्ड’ बनाकर कथित चोरी को अंजाम दिया जाता था।

कमरे की चाबी भी जांच के दायरे में
पुलिस के अनुसार, नोट गिनने वाले कक्ष की दो चाबियां थीं। एक बैंक अधिकारियों के पास होनी चाहिए थी, जबकि दूसरी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास थी। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि कैश प्रबंधन से सीधे जुड़े नहीं होने के बावजूद टिन्नू के पास चाबी कैसे पहुंची।

जमीन, हॉस्टल और मकानों में लगाया गया पैसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर चोरी की रकम का इस्तेमाल जमीन खरीदने, हॉस्टल निर्माण और अन्य संपत्तियां बनाने में किया गया। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है ताकि आय से अधिक संपत्ति के पहलू की भी पड़ताल की जा सके।

मुख्य आरोपी से सबसे बड़ी बरामदगी
पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से 20.39 लाख रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर, दो सोने की चेन, एक अंगूठी और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा करुणेश पांडेय से 18.07 लाख रुपये, अनुकल्प मिश्रा से 16.82 लाख रुपये, लवकुश मिश्रा से 14.25 लाख रुपये, रमाशंकर मिश्रा से 7.32 लाख रुपये, मनीष यादव से 2 लाख रुपये तथा रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू से 1 लाख रुपये नकद जब्त किया गया है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading