24 News Update रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोपों से नाराज युवती अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के आवास पहुंची, जहां दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई। इस दौरान युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार प्रोफेसर रेमन भार्गव शासकीय महाविद्यालय, कुंजारा में पदस्थ हैं और युवती उनके पड़ोस में रहती है। युवती का आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से प्रोफेसर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से लगातार आपत्तिजनक संदेश भेज रहे थे तथा यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। विरोध करने के बावजूद कथित तौर पर फोन कॉल और संदेशों के जरिए परेशान किया जाता रहा।इन आरोपों से क्षुब्ध युवती एक जुलाई को अपने होने वाले पति के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची। वहां विवाद बढ़ने पर उसने सार्वजनिक रूप से प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। वीडियो में प्रोफेसर की पत्नी बीच-बचाव करते हुए और माफी मांगती हुई भी दिखाई दे रही हैं।युवती ने दावा किया कि वह अकेली पीड़ित नहीं है और प्रोफेसर ने अन्य लड़कियों को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। उसने ऐसी महिलाओं से सामने आने की अपील करते हुए कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।घटना के संबंध में युवती ने लैलूंगा थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि थाना प्रभारी गिरधारी साव के अनुसार बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।वहीं, शासकीय महाविद्यालय कुंजारा के प्राचार्य एम.एल. पटेल ने कहा कि यह घटना कॉलेज परिसर से बाहर की है और इसे दोनों पक्षों का निजी मामला माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती तो नियमानुसार उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाती। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खामेनेई को अंतिम विदाई में विशेष बुलावे पर महबूबा मुफ्ती तेहरान रवाना राम मंदिर चंदा कांड: CCTV को चकमा, शौचालय में छिपती थी नकदी; 79.85 लाख कैश के साथ 8 आरोपी जेल