खेल मंत्रालय के निर्देश पर प्रदेशभर में होंगे साइकिलिंग, योग, रन और रोप स्किपिंग कार्यक्रम 24 News Update जयपुर, 19 मई। युवाओं और आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 24 मई 2026 को राजस्थान में “संडेज ऑन साइकिल” अभियान का प्रदेशव्यापी आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आर्म्ड बटालियन एवं मुख्य खेल अधिकारी राजस्थान पुलिस रुपिंदर सिघ द्वारा सभी जिला पुलिस इकाइयों, प्रशिक्षण संस्थानों एवं अन्य पुलिस इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।श्री सिघ ने बताया कि यह विशेष आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में साइकिलिंग के साथ योग, रनिंग और रोप स्किपिंग जैसी गतिविधियाँ भी शामिल रहेंगी, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भागीदारी कर सकें।इस बार संडेज ऑन साइकिल का आयोजन राष्ट्रमंडल खेल (CWG) थीम पर किया जा रहा है। वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की सफल दावेदारी के बाद यह आयोजन और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभियान के माध्यम से खेल भावना, फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश की खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।मुख्य खेल अधिकारी राजस्थान पुलिस श्री सिघ ने बताया कि सभी पुलिस इकाइयों को कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिकतम जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से साझा किए जाएंगे, ताकि फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ये तो होना ही था : निकाय-पंचायत चुनाव टालने के मामले में अवमानना याचिका पर सुनवाई स्थगित, अब 26 मई को होगी सुनवाई ‘ऑपरेशन दानव’ सफल: हत्या, फायरिंग और गैंगवार का आरोपी 10 हजार इनामी सीआईडी के शिकंजे में