24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने 12वीं बटालियन आर.ए.सी. (आई.आर.) दिल्ली के लिए आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कानिस्टेबल सामान्य ड्यूटी के 79 और कानिस्टेबल चालक के 05 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब भर्ती के अंतिम चरण यानी दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है।कमांडेंट केवल राम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी कमाण्डेन्ट 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) विकासपुरी नई दिल्ली और रियर मुख्यालय देबारी उदयपुर के नोटिस बोर्ड पर भी अपना नाम देख सकते हैं।जरूरी दस्तावेजचयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अग्रिम प्रक्रिया के लिए मूल दस्तावेजों और उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों के साथ तैयार रहें। अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की तिथि और स्थान के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे नियुक्ति का अनिच्छुक मानते हुए चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation परिंदों की रंगीन दुनिया से रूबरू करवायेगा जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026 31 जनवरी को कानोता कैंप रिसोर्ट में जुटेंगे सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और पर्यावरण विशेषज्ञ कोटपूतली पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: 4 घंटे में कारोबारी को चंगुल से छुड़ाया, 10 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 4 इनामी बदमाश गिरफ्तार