हनीट्रैप और किडनैपिंग का सनसनीखेज खुलासा; मंदिर के बाहर से हुआ था अपहरण 24 News Update जयपुर। कोटपूतली पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अब तक की सबसे प्रभावी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। महज 4 घण्टे के भीतर पुलिस ने न केवल 10 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहृत किए गए प्रॉपर्टी कारोबारी को सुरक्षित मुक्त कराया, बल्कि सनसनीखेज हनीट्रैप की साजिश रचने वाले चार इनामी बदमाशों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।दिनदहाड़े मंदिर के बाहर से किडनैपिंगएसपी कोटपूतली बहरोड़ देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि घटना 12 दिसंबर 2025 की सुबह की है। आदर्श नगर निवासी 65 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी कैलाश विजयवर्गीय जब डाबला रोड स्थित शिव मंदिर में पूजा कर बाहर निकले, तभी सफेद रंग की शिफ्ट कार में सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। बदमाश उन्हें हथियार की नोक पर सुनसान रास्तों से होते हुए सुंदरपुरा के पास एक खंडहर (तिबारा) में ले गए। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।हनीट्रैप और अश्लील वीडियो: 10 करोड़ की डिमांडबदमाशों ने कारोबारी को फंसाने के लिए पहले से ही जाल बिछा रखा था। इन्होंने एक महिला साथी को पहले से ही उस खंडहर में बुला रखा था। वहां कारोबारी के साथ मारपीट की गई, हवाई फायर कर उन्हें डराया गया और फिर जबरन महिला के साथ उनके अश्लील वीडियो बना लिए गए। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बदमाशों ने 10 करोड़ रुपये की मोटी फिरौती मांगी और 10 दिन का समय दिया।पुलिस की घेराबंदी से टूटे बदमाशों के हौसलेजैसे ही पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई को सूचना मिली, उन्होंने तुरंत विशेष टीमों का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली और वृत्ताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में पुलिस ने पूरे जिले की घेराबंदी कर दी। पुलिस की मौजूदगी और तकनीकी सर्विलांस के बढ़ते दबाव को देख आरोपी घबरा गए। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने कारोबारी को बोपिया स्टैंड के पास छोड़ दिया और फरार हो गए।10-10 हजार के इनामी बदमाश दबोचे गएपुलिस ने केवल कारोबारी को बचाने पर ही दम नहीं लिया, बल्कि मुखबिरों और तकनीकी सहायता से आरोपियों का पीछा जारी रखा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने विकास उर्फ विक्का गुर्जर (25) निवासी कोटपुतली, संदीप उर्फ धोलाराम गुर्जर (25) निवासी कोटपुतली, कृष्ण गुर्जर (23) निवासी प्रागपुरा और शेरसिंह राजपूत (23) निवासी सरुण्ड को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। इन चारों आरोपियों पर पुलिस ने पहले से ही 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व थानाधिकारी राजेश शर्मा ने किया। हालांकि, पूरी टीम ने सराहनीय कार्य किया, लेकिन विशेष रूप से हैड कांस्टेबल धर्मपाल और कांस्टेबल जितेन्द्र की सूचना संकलन और आरोपियों की सटीक पहचान करने में मुख्य भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पुलिस भर्ती: 12वीं बटालियन आरएसी परीक्षा का परिणाम घोषित दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण का अगला चरण शुरू ज्वेलरी शोरूम लूट का खुलासा: 950 CCTV फुटेज खंगाले, 1600 किमी पीछा कर आरोपी गिरफ्तार