24 News Update जयपुर। देवउठनी एकादशी पर रींगस आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे की ओर से हिसार-रींगस के बीच तीन दिन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा का रींगस तक अस्थाई विस्तार किया गया है। इसके अलावा दो जोड़ी नियमित रेलसेवाओं में भी अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04747 हिसार-रींगस अनारक्षित स्पेशल 19 से 21 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 9.55 बजे हिसार से रवाना होकर शाम 4.30 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04748 रींगस-हिसार स्पेशल इसी अवधि में शाम 5.50 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 12.10 बजे हिसार पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव हांसी, भवानी खेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।इसी तरह गाड़ी संख्या 74001 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा का 19 और 20 नवंबर को रींगस तक विस्तार किया गया है। यह ट्रेन दिल्ली से रात 8.05 बजे रवाना होकर रात 10.30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी और 10.50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1.45 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 74002, 20 और 21 नवंबर को रींगस से रात 2.05 बजे रवाना होकर सुबह 5.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यहां से 5.30 बजे रवाना होकर सुबह 8.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। विस्तारित अवधि में ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। दो जोड़ी ट्रेनों में भी बढ़ेंगे डिब्बेअतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थाई रूप से डिब्बे बढ़ाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 59709/59710 जयपुर-भिवानी-जयपुर में 17 से 23 नवंबर तक दोनों दिशाओं में चार साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे। वहीं, गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-रोहतक-मदार स्पेशल में 18 से 22 नवंबर तक दोनों दिशाओं में तीन साधारण श्रेणी और एक एसएलआर श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा जोड़ा जाएगा। रेलवे के इन इंतजामों से एकादशी के दौरान रींगस और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नौ माह से लापता बालिका को ढूंढने के लिए पुलिस ने खंगाले 300 CCTV कैमरे, 2286 मोबाइल नंबरों की CDR जांची; दिल्ली के NGO से दस्तयाब अनुसंधान और अभियोजन में पुलिस की मदद करेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका