जयपुर, 16 नवंबर। अनुसंधान अधिकारियों को कानूनी प्रावधानों और न्यायिक निर्णयों की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस ने नवाचार करते हुए ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका प्रकाशित की है। अनुसंधान एवं अभियोजन को अधिक प्रभावी, विधिसम्मत और न्यायिक अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए तैयार इस पुस्तिका में उच्चतम न्यायालय एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण चयनित निर्णयों को संकलित किया गया है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पुस्तिका के प्रथम अंक का विमोचन किया। श्री शर्मा ने कहा कि यह पुस्तिका पुलिस अधिकारियों के लिए अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और अभियोजन प्रक्रिया में एक उपयोगी संदर्भ सामग्री साबित होगी। पुस्तिका को चार प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम भाग में उच्चतम न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय रखे गए हैं। इनमें गिरफ्तारी के आधार लिखित में देना अनिवार्य होने, अग्रिम अनुसंधान के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य, दीवानी विवाद और छल के अपराध तथा पहचान का साक्ष्य एवं शिनाख्त परेड जैसे विषय शामिल हैं। इसके द्वितीय भाग में राजस्थान उच्च न्यायालय के अनुसंधान में न्यायिक हस्तक्षेप की सीमा और अवरोधन के सुरक्षा उपाय एवं एफआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णयों का संकलन है। तृतीय भाग में एक अनुसंधान अधिकारी के लिए उपयोगी आठ आधारभूत एवं स्मरणीय निर्णय दिए गए हैं। चतुर्थ भाग में व्यावहारिक संदर्भ सामग्री शामिल की गई है। इनमें अनुसंधान अधिकारियों के व्यवहार में लाने योग्य बिंदुओं को प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही, पुस्तिका में नवीन एवं प्राचीन कानूनों की समतुल्य धाराओं की सारणी के साथ दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय न्याय संहिता की महत्वपूर्ण धाराओं का भी उल्लेख किया गया है। इसमें पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा, सीआईडी-सीबी महानिरीक्षक पुलिस व पुस्तिका प्रधान संपादक श्रीमती के. बी. वंदना और उप महानिरीक्षक पुलिस (अपराध शाखा) राशि डोगरा डूडी के विशेष आलेख भी प्रकाशित किए गए हैं। इस पुस्तिका का हर तीन माह में प्रकाशन किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा के साथ डीजी (कानून व्यवस्था) श्री संजय अग्रवाल, डीजी (स्पेशल ऑपरेशन) श्री आनंद श्रीवास्तव, डीजी (ट्रैफिक) श्रीमती मालिनी अग्रवाल, एडीजी (क्राइम) श्री बिपिन पाण्डेय सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विमोचन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation थाईलैंड की यूट्यूबर से उदयपुर में ऑटो चालक ने की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार उदयपुर में एलिवेटेड रोड से ज्यादा अब भाजपा की ‘एलिवेटेड दरारों’ की चर्चा