• भोपाल में मजदूरी कर पहचान छुपा रहा था आरोपी; फरारी के दौरान बदलीं 7 मोबाइल सिम, बारां पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दबोचा

24 News Update जयपुर 11 मई। बारां जिला पुलिस ने गंभीर अपराधों में वांछित और फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट जैसे जघन्य मामले में एक साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी को भोपाल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और वृताधिकारी छबड़ा ताराचन्द के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया था। थानाधिकारी छबड़ा राजेश खटाना के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना संकलन और कड़ी मेहनत के बाद आरोपी रामबिलास कुशवाह (36) निवासी मोतीपुरा कला थाना हरनावदा शाहजी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।

लोकेशन और पहचान बदलकर काट रहा था फरारी
आरोपी रामबिलास कुशवाह गिरफ्तारी से बचने के लिए गांगरोन, भीमसागर (झालावाड़) और मध्य प्रदेश के विभिन्न गांवों में छिपता फिर रहा था। वर्तमान में वह भोपाल शहर से बाहर एक निजी निर्माण कंपनी में मजदूरी कर रहा था। शातिर आरोपी ने फरारी के दौरान अपनी पहचान छुपाने के लिए 7 बार मोबाइल सिम बदलीं और लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा।
आरोपी के विरुद्ध छीपाबडौद थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1), पोक्सो एक्ट की धारा 7 और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में छबड़ा थाने के सउनि रुढमल, कांस्टेबल घनश्याम और महिला कांस्टेबल गीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि प्रकरण से जुड़े अन्य साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading