सहजादा बीबी उर्फ साजिया उर्फ काली के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के 3 सहित 4 प्रकरण दर्ज 24 News Update जयपुर 21 अगस्त। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सहजादा बीबी उर्फ साजिया उर्फ काली का करीब 1.25 करोड़ रुपये कीमत का रिहायशी मकान फ्रीज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत की है।जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द के निकटतम सुपरविजन एवं वृताधिकारी हनुमानगढ़ मीनाक्षी के नेतृत्व में थानाधिकारी हनुमानगढ़ टाउन लखवीर सिंह मय टीम ने कार्रवाई की। लखुवाली निवासी 30 वर्षीय सहजादा बीबी उर्फ साजिया उर्फ काली ने चक 05 एलके में करीब 1950 वर्गफुट क्षेत्रफल का रिहायशी मकान नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाया था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है।नशा तस्करी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी8 फरवरी 2026 को सहजादा बीबी को 10.15 ग्राम मादक पदार्थ तथा 12,260 रुपये बिक्री राशि के साथ गिरफ्तार किया गया था। अनुसंधान में उसके द्वारा ईस्मा पत्नी राजबअली निवासी लखुवाली के साथ मिलकर नशा तस्करी का रैकेट चलाने की बात सामने आई।वित्तीय जांच में सामने आया कि सहजादा बीबी पिछले कई वर्षों से नशा तस्करी में लिप्त रही है और उसके पास संपत्ति अर्जित करने के लिए वैध आय का स्रोत नहीं पाया गया। उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तीन तथा चोरी का एक प्रकरण, यानी कुल चार प्रकरण दर्ज हैं। पति सदाम हुसैन उर्फ नालीवाला के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल 14 प्रकरण दर्ज हैं।हनुमानगढ़ पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नशे के कारोबार से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत फ्रीज एवं जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई पर विधानसभा में गरजे जूली, हंगामे के बीच यूसीसी बिल पेश, कांग्रेस ने किया सदन का बहिष्कार बगरू में CJP टीम पर हमला: आशुतोष रांका समेत 5 गंभीर घायल, गाड़ियों में तोड़फोड़; भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने