24 News Update जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक और अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के पिता ने अपने बेटे को परीक्षा पास कराने के लिए 45 लाख रुपये में लीक हुआ प्रश्नपत्र खरीदा था। इस मामले में पिता और पेपर लीक के सरगना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि दौसा जिले के रहने वाले स्वरूपचंद मीणा ने पेपर लीक के मुख्य आरोपी हर्षवर्धन कुमार मीणा से 45 लाख रुपये में प्रश्नपत्र का सौदा किया था। यह पेपर उसके बेटे बृजेश कुमार मीणा (27) के लिए खरीदा गया था, जिसे परीक्षा से पहले ही हल किया हुआ प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिया गया था। लिखित परीक्षा तो पास कर ली, फिजिकल में रह गया पीछेएसओजी के अनुसार बृजेश कुमार मीणा ने 15 सितंबर 2021 को अजमेर में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा दी थी। उसने हिंदी विषय में 200 में से 116.23 अंक और सामान्य ज्ञान में 126.01 अंक हासिल कर लिखित परीक्षा अवैध तरीके से उत्तीर्ण कर ली थी। हालांकि, वह शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में असफल हो गया, जिसके कारण अंतिम चयन नहीं हो सका। पहले भी दो भर्ती घोटालों में सामने आ चुका नामजांच में यह भी खुलासा हुआ है कि बृजेश कुमार मीणा का नाम इससे पहले भी दो अन्य भर्ती परीक्षाओं में सामने आ चुका है। हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 में उसने अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी को परीक्षा दिलवाई थी और चयनित भी हो गया था। वहीं एमटीएस भर्ती परीक्षा-2022 में उसने स्वयं डमी अभ्यर्थी बनकर किसी अन्य उम्मीदवार की जगह परीक्षा दी थी।एसओजी ने आरोपी बृजेश कुमार मीणा, निवासी ग्राम टिकरी जाफरान, थाना महुआ (दौसा), को 9 जून 2026 को गिरफ्तार किया। इससे पहले उसके पिता स्वरूपचंद मीणा और पेपर लीक सरगना हर्षवर्धन कुमार मीणा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी पेश किया जा चुका है। 145 तक पहुंची गिरफ्तारियों की संख्याएसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में एसओजी की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक इस मामले में 145 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी का मानना है कि भर्ती परीक्षा में संगठित तरीके से पेपर लीक कर अभ्यर्थियों को अवैध लाभ पहुंचाने का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिसकी परतें लगातार खुल रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा दफ्तर में कुछ मिनट बिजली गई तो बन गई जांच कमेटी, जनता के घंटों के पावर कट की जांच कब?? सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग; राजस्थान साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी