24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा में 21 जुलाई को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा द्वारा मंगलवार को शाहपुरा के विभिन्न विद्यालयों में “नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो – नशा कोई स्टाइल नहीं, अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करो” विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का पहला शिविर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, शाहपुरा में आयोजित हुआ। इसमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने नशे से होने वाली गंभीर बीमारियों, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों तथा युवाओं में बढ़ते अपराधों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, अधिवक्ता दीपक पारीक, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव आजाद मोहम्मद, न्यायालय कर्मचारी राजेश नील, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश धाकड़ सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर में लगभग 170 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इसके बाद दूसरा जागरूकता शिविर आलोक सेंट्रल स्कूल, शाहपुरा में आयोजित किया गया। यहां न्यायिक अधिकारी मनमीत सिंह मोगा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जीवन में अनुशासन, शिक्षा और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशा समाज में अनेक बुराइयों और अपराधों को जन्म देता है, इसलिए युवा पीढ़ी को इससे दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए।शिविर के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा, निखिल व्यास, न्यायालय कर्मचारी विनोद गुर्जर, पीएलवी रीना देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र व्यास तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इस शिविर में करीब 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।दोनों शिविरों में कुल लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशा मुक्ति, कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने, समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फुंसी के ऑपरेशन के लिए रिश्वत मांगी! राजसमंद जिला अस्पताल का सर्जन मात्र 1300 रूपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया राजसमंद में पुलिस पर तस्करों की फायरिंग, 454 किलो डोडा-चूरा जब्त; एक गिरफ्तार, दूसरा जंगल में फरार