24 News Update राजसमंद। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। चारभुजा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने मौके से करीब 454.385 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली।पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में डीएसटी, साइबर सेल और चारभुजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम झीलवाड़ा-टुंडरा बेरी मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन तेज गति से भगाकर भागने लगा।पुलिस के पीछा करने पर स्कॉर्पियो में सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। कार्रवाई के दौरान चालक गोविंद उर्फ गोविंद पाल, निवासी भियाड़ (बाड़मेर) को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी जंगल की ओर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 25 कट्टों में भरा 454.385 किलोग्राम अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 68 से 70 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया।जांच में यह भी सामने आया कि तस्कर पुलिस की निगाह से बचने के लिए वाहन पर तीन अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट रखते थे और जरूरत के अनुसार उन्हें बदलते थे। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किस स्थान पर सप्लाई की जानी थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नशे से दूर रहने का दिया संदेश, 350 विद्यार्थियों को किया जागरूक, दो विद्यालयों में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, न्यायिक अधिकारियों ने बताए नशे के दुष्परिणाम बाइक पर निकले एसपी, नशे के अड्डों पर मारा छापा; पार्क-खंडहरों में मचा हड़कंप