24 News Update राजसमंद। जनता में रिश्वतखोरों की बेइज्जती होना जब से बंद हो गई है, तब से सरकारी कर्मचारियों का एक वर्ग रिश्वत को दस्तूर समझने लगा है। खास बात है कि वह भारतीय मुद्रा को चाहे वह छोटी हो या बड़ी, बराबर इज्जत देता है। कुछ लोग छोटी रिश्वत ले रहे हैं तो कुछ का करोड़ों में मन नहीं भर रहा। अब जब केवल 1300 रूपए रिश्वत लेते हुए सर्जन पकड़ा जाता है तो उस पर तरस आता है। लोग कहते हैं कि शायद अनाड़ी था या फिर प्रॉपर मैनेज नहीं कर पाया, उन मछलियों की तरह जो बरसों से रिश्वत लेकर भी सफेदपोश बनी हुई है। बहरहाल, खबर है कि सरकारी अस्पताल में मरीज से मामूली ऑपरेशन के बदले रिश्वत मांगना एक सर्जन को महंगा पड़ गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरके गवर्नमेंट जिला अस्पताल के जूनियर स्पेशलिस्ट (सर्जरी) डॉ. पंकज जैन को 1300 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एसीबी ने पहले सत्यापन में दिए गए 500 रुपए भी बरामद कर लिए। परिवादी की आंख के पास हुई फुंसी का माइनर ऑपरेशन करने के बदले डॉ. पंकज जैन ने 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदेबाजी के बाद दोनों के बीच 1800 रुपए में सहमति बनी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान परिवादी ने डॉक्टर को 500 रुपए दिए। इसके बाद एसीबी ने पूर्व नियोजित योजना के तहत जाल बिछाया। जैसे ही परिवादी ने शेष 1300 रुपए डॉक्टर को दिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान एसीबी ने रिश्वत के 1300 रुपए के साथ सत्यापन के समय दिए गए 500 रुपए भी बरामद किए। फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। एसीबी मामले में रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading