24 News Update बांसवाड़ा। जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में आत्महत्या के प्रयास के बाद एक 25 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से उतारकर बचा लिया और महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जान तो बच गई, लेकिन होश में आते ही युवक असामान्य और हिंसक व्यवहार करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, युवक ने अज्ञात कारणों से घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। परिजनों ने समय रहते उसे नीचे उतार लिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद होश आने पर वह लगातार चीखने लगा, खुद को नुकसान पहुंचाने की बातें करने लगा और आसपास मौजूद लोगों पर हमला करने का प्रयास करने लगा। उसे काबू में करना मुश्किल हो गया।एमजी अस्पताल के डॉक्टर हरीश चरपोटा ने बताया कि फांसी लगाने के दौरान गर्दन की नसों पर दबाव पड़ने से मस्तिष्क तक रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज में भ्रम, असामान्य व्यवहार और हिंसक प्रतिक्रिया जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। युवक में भी ऐसे ही लक्षण सामने आए।युवक के लगातार बेकाबू होने पर परिजनों ने उसकी और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद एंबुलेंस से उसे उदयपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 34 साल नौकरी, रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले बर्खास्त: फर्जी मार्कशीट के सहारे बना था शिक्षक गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव 2026: उत्तम सेवा धाम जानामेड़ी आश्रम में होंगे धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सेवा के विविध आयोजन