24 News Update बांसवाड़ा। सरकारी नौकरी में 34 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति की तैयारी कर रहे एक शिक्षक को रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया। बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा ब्लॉक में वर्ष 1992 से कार्यरत शिक्षक लक्ष्मीनारायण के खिलाफ हुई जांच में नियुक्ति के समय फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज प्रस्तुत करने की पुष्टि होने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। मामले की शुरुआत राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत से हुई। शिकायत मिलने के बाद जिला परिषद ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर सहित संबंधित विभागों से दस्तावेजों का सत्यापन कराया। जांच के दौरान सामने आया कि शिक्षक ने नियुक्ति के समय सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी और एसटीसी परीक्षा की जो अंकतालिकाएं प्रस्तुत की थीं, वे रिकॉर्ड से मेल नहीं खातीं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि शिक्षक वास्तविक रूप से सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी परीक्षाएं थर्ड डिवीजन से उत्तीर्ण था, जबकि नौकरी हासिल करने के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों में स्वयं को फर्स्ट डिवीजन दर्शाया गया। वहीं शिक्षा विभाग, बीकानेर के रिकॉर्ड में एसटीसी परीक्षा से संबंधित कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं मिला, जिससे इस दस्तावेज के भी फर्जी होने की पुष्टि हुई। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद जिला स्थापना समिति ने पूरे प्रकरण पर विचार किया और राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 91(3) के तहत कार्रवाई करते हुए 29 जून को शिक्षक को तत्काल प्रभाव से राजकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि शिक्षक का नियमित सेवानिवृत्ति दिवस 30 जून था। ऐसे में वह सेवानिवृत्ति से महज 24 घंटे पहले ही सरकारी सेवा से बाहर हो गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बड़ोदिया में उत्साह चरम पर, महिला मंडल ने संभाली धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी