24 News update बांसवाड़ा, 6 जुलाई। गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव के अवसर पर उत्तम सेवा धाम, जानामेड़ी आश्रम में 28 एवं 29 जुलाई 2026 को दो दिवसीय भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में गुरु भक्त मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महा-महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे पूर्व 28 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे विश्व कल्याण के लिए आश्रम में संचालित विशेष अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद गुरु पादुका का मंगल प्रवेश, पादुका पूजन, आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।परम पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से पिछले एक दशक से आयोजित की जा रही ‘माही से महाकाल, उज्जैन’ पदयात्रा का शुभारंभ भी इसी अवसर पर आश्रम से किया जाएगा। श्रद्धालुओं का यह आध्यात्मिक दल उज्जैन स्थित महाकालेश्वर धाम के लिए प्रस्थान करेगा।इसी दिन प्रातः 10:00 बजे उत्तम महिला सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। वहीं गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पारायण का आयोजन भी होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।पूर्व तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में आचार्य पं. दिव्य भारत पंड्या, गुरु भक्त मंडल के संरक्षक महेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे। सभी ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फंदे से बचाए युवक की बिगड़ी मानसिक हालत: होश आते ही हुआ हिंसक, हाथ-पैर बांधकर उदयपुर रेफर बांसवाड़ा कोर्ट का फैसला, नशीला पेय पिलाकर दोस्त को बनाया शिकार, 23 गवाह और 98 दस्तावेजों के आधार पर दोष सिद्ध