24 News Update अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में अब एक नया सुराग सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित ठिकाने से एक संदूक बरामद किया है। इस संदूक पर लाल रंग से “रामराज्य कोष” लिखा हुआ था और साथ ही पेटीएम का QR कोड भी चिपका मिला है। पुलिस अब इस बरामदगी को जांच के अहम हिस्से के तौर पर देख रही है।
28 जून को हुई पुलिस कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह संदूक किस उद्देश्य से रखा गया था और इसका मंदिर चढ़ावे से कोई संबंध है या नहीं।
इस बीच मामले की जांच कर रही SIT को सरकार ने 15 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है। टीम लगातार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच रही है।

अविनाश से दो घंटे चली पूछताछ
मंगलवार को फैजाबाद जेल में बंद सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की गई। इनमें आरोपी अविनाश शुक्ला से सबसे ज्यादा समय तक सवाल-जवाब हुए। करीब दो घंटे की पूछताछ में उसके घर से बरामद हुए 14 लाख रुपए कैश और गहनों को लेकर जानकारी जुटाई गई।

मंदिर सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
जांच का दायरा अब सिर्फ आरोपियों तक सीमित नहीं है। राम मंदिर परिसर में तैनात करीब 400 निजी सुरक्षाकर्मियों की भूमिका भी जांची जा रही है। पुलिस ड्यूटी रिकॉर्ड, CCTV फुटेज, एंट्री-एग्जिट व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की पड़ताल कर रही है। मंदिर परिसर में लगे करीब 1600 कैमरों और चढ़ावे की गिनती वाले काउंटिंग रूम की निगरानी व्यवस्था को भी जांच में शामिल किया गया है।

चंपत राय से पूछताछ, RMO का तबादला
मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। उनसे चोरी की जानकारी मिलने के समय और उसके बाद उठाए गए कदमों को लेकर सवाल पूछे गए। वहीं मंदिर में लंबे समय से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। SIT उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज को स्वास्थ्य खराब होने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में परेशानी और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत थी। जांच एजेंसियां अब बरामद संदूक, दस्तावेजों, नकदी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं को जोड़कर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading