24 News Update पुणे। केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक बार फिर आरोपी चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले पर ले जाकर जांच की। पुलिस को 18 जून की घटना से जुड़े CCTV फुटेज में हुडी पहने एक संदिग्ध नजर आया था। अब पुलिस उस व्यक्ति की पहचान के लिए आरोपी चेतन की चाल, बॉडी लैंग्वेज और चलने के तरीके का मिलान कर रही है।बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस चेतन को किले पर लेकर पहुंची। वहां उसका गेट एनालिसिस किया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति की चाल और शारीरिक हाव-भाव की तुलना CCTV फुटेज से की जाती है। इससे पहले पुलिस सिया गोयल और केतन को भी घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का सीन रीक्रिएट कर चुकी है। प्री-वेडिंग वीडियो वायरल, परिवार दिखा था जश्न मेंइधर, सिया और केतन के प्री-वेडिंग समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 7 मई का बताया जा रहा है, जिसमें दोनों परिवार बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में परिवार के लोग “बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां” जैसे गानों पर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को सिंगर रीतू शर्मा ने आयोजित किया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है। 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में आरोपीमामले में आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है और CCTV, घटनास्थल व अन्य सबूतों को आपस में जोड़ने का प्रयास कर रही है। हत्या मामले के बाद लोहगढ़ किले पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की बात सामने आई है। हालांकि, घटनास्थल से जुड़े एक हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे नए नामकरण पर इतिहासकारों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ऐतिहासिक स्थलों की पहचान में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। जांच पूरी होने तक पुलिस ने लोहगढ़ किले को पर्यटकों के लिए बंद रखा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा: आरोपी अविनाश के ठिकाने से मिला ‘रामराज्य कोष’ लिखा संदूक, SIT ने बढ़ाई जांच ‘प्रेस’ लिखी कार में लाखों की अफीम: MP से हरियाणा ला रहे थे 13 किलो मादक पदार्थ, फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा