भीलवाड़ा। दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए चल रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित दो कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 1000 किलो गुड़ और 500 किलो साबूत लाल मिर्च, यानी कुल 1500 किलो खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई।सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा के अनुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने स्वरूपगंज, चित्तौड़ रोड स्थित संगम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। यहां 1000 किलो गुड़ नष्ट कराया गया। टीम ने इसी दौरान साबूत धनिया, चना और गुड़ के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके बाद टीम ने शिव सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। यहां से 500 किलो साबूत लाल मिर्च मौके पर ही नष्ट कराई गई, जबकि किशमिश का नमूना जांच के लिए लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दोनों स्थानों से लिए गए खाद्य नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई में डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता और शाहरूख हुसैन सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजार में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई जारी है। उन्होंने लोगों से भी खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और शुद्धता पर ध्यान देने की अपील की। खाद्य पदार्थों में मिलावट या संदिग्ध सामग्री की जानकारी मिलने पर आमजन जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 01482-232643 पर सूचना दे सकते हैं। विभाग के अनुसार शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोना फिर चढ़ा, चांदी नरम: 24 घंटे में सोना 450 रुपए महंगा, चांदी 1000 रुपए किलो टूटी गैल्वनाइजिंग उद्योग के लिए हिंदुस्तान जिंक के दो नए जिंक एलॉय लॉन्च: ‘वेदएज’ से कोटिंग में समानता, ‘वेदआयुष’ से जंगरोधी मजबूती पर फोकस