24 news update शाहपुरा . खारवाल खारोल समाज समिति कोटा संभाग, कार्यकारिणी पदाधिकारीयो की आवश्यक बैठक पाटनपोल कोटा स्थित समाज के भगवान गिरधारी नाथजी मंदिर पर आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय अध्यक्ष -श्री सत्यनारायण खारवाल ने कहा की समाज के शैक्षिक और सामाजिक सरोकारो से संबंधित कार्यो के निर्वहन बाबत हमें सेवा और समर्पण भाव से कार्यों को कार्यान्वित करने के साथ-साथ हमे नवाचारो का सृजन कर आपसी समन्वय से हमारे संस्कारो के अनुरूप सभ्य समाज की स्थापना की और कदम बढ़ाते हुए हमारी स्वाभिमानी परंपराओं ओर सांस्कृतिक विरासत के रक्षार्थ हमे सामूहिक प्रयास करने होंगे। हमे ग्रामीण अंचलो मे वास करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करके शिक्षा के प्रति उनका उत्साहवर्धन करना होगा। हम संभाग पदाधिकारीयो को हमारी सोशल एक्टिविटी को बढ़ाते हुए संभाग के दुरदराज गांव ढाणी में पहुंचकर ग्रामीण परिवेश के स्कूलो में शिक्षा ग्रहण करने वाले समाज के बालक- बालिकाओ एंव उनके पैरेंट्स से परिचर्चा करके उनकी समस्याओ का निराकरण करके उन्हें सामाजिक सुरक्षा के साथ आर्थिक संबल भी प्रदान करना होगा। समिति पदाधिकारीयो ने संभाग अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल द्वारा दिए गए सुझावो का समर्थन करते हुए संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक समिति संरक्षक- रामरतनजी पूर्व सरपंच बोरखंडी, उपाध्यक्ष- बद्रीलालजी बोरखंडी, महामंत्री -रामूजी खारवाल पाटन पोल, जिला अध्यक्ष- निर्मल खारोल कुन्हाडी कोटा, सचिव- रामनाथ सोली, संगठन मंत्री – बालचंद खारवाल कोटा, संयुक्त सचिव- रमेशचंद्र खारवाल जगन्नाथपुरा, कार्यकारिणी सदस्य- महेंद्र खारवाल सोली, हरिशंकर खारवाल श्रीनाथपुरम आदि समाज पंच मौजूद थे। समिति पदाधिकारीयो ने कोटा मंदिर पर आवश्यक मेंटेनेंस और नवनिर्माण कार्य करवाने का प्रस्ताव पारित करके निर्माण शुरू करवाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्मशान में भैरव बाबा के साथ चिता भस्म से होली, हरणी में पूजे जाएंगे सोने-चांदी के प्रह्लाद-होलिका शाहपुरा जिले के संघर्ष को 70 दिन हुए पूरे, सरकार की नहीं खुली नींद वार्ड नंबर 10 ने दिया धरना