24 News Update कोटा। राजस्थान सरकार ने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को अनुशासित और एकरूप बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म अब एक जैसी होगी, जिसमें टाई शामिल नहीं होगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि आगे चलकर शिक्षकों के लिए भी यूनिफॉर्म निर्धारित की जाएगी और सभी अध्यापकों को आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए भी परिचय पत्र (आईडी कार्ड) आवश्यक किया जाएगा ताकि सुरक्षा और अनुशासन दोनों सुनिश्चित हो सकें।दिलावर ने यह भी घोषणा की कि अब से शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा, जिससे छात्रों को समय पर किताबें मिल सकेंगी और वे गर्मियों की छुट्टियों में पढ़ाई की तैयारी कर सकेंगे। पहले सत्र 1 जुलाई से आरंभ होता था।शिक्षा मंत्री ने बताया कि उनके अधीन आने वाले पंचायती राज, शिक्षा और संस्कृत विभागों के सभी कार्यालय अब राष्ट्रगान से शुरू और राष्ट्रगीत से बंद होंगे। इससे सरकारी कर्मचारियों में राष्ट्रीय भावना और अनुशासन की भावना मजबूत होगी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसके तहत विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचते ही उनकी उपस्थिति की सूचना शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से अभिभावकों को मिलेगी। अगर कोई बच्चा स्कूल नहीं पहुंचता, तो अभिभावकों को तुरंत संदेश भेजा जाएगा। दिलावर ने कहा कि यह कदम अभिभावकों की निगरानी बढ़ाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान वकील ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत — सुसाइड नोट में लिखा, “मेरे बच्चों को उनकी मां के पास मत भेजना” शाहपुरा को जिले का दर्जा देने की मांग का पांचवा स्मरण पत्र मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को दिया