अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, उदयपुर में द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित, 235 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

24 News Update उदयपुर। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS), उदयपुर में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जहां चिकित्सा क्षेत्र के दिग्गजों ने नवस्नातक डॉक्टरों को उत्कृष्टता, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात कार्डियक थोरेसिक सर्जन एवं सर्जिकल रोबोट निर्माता कंपनी के चेयरमैन डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल प्रोफेशन में असली सफलता डिग्री या पद से नहीं, बल्कि इस बात से तय होती है कि एक डॉक्टर अपने ज्ञान और अनुभव से कितने लोगों को जीवन दे पाया।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता (एक्सीलेंस) केवल विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। आज के दौर में सर्जिकल रोबोटिक्स तेजी से विकसित हो रहा है और भारत इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि एसएसआई मंत्रा के माध्यम से देशभर में 200 से अधिक स्थानों पर सर्जिकल रोबोट स्थापित किए जा चुके हैं, जो जटिल सर्जरी विशेषकर हृदय सर्जरी में उपयोगी साबित हो रहे हैं। उनका मानना है कि यही जुनून भारत को वैश्विक चिकित्सा मानचित्र पर आगे ले जाएगा।
समारोह के विशिष्ट अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने कहा कि मेडिकल डिग्री केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि एक डॉक्टर की पहचान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनना, उन्हें पर्याप्त समय देना और सर्वोत्तम उपचार देना ही एक सच्चे चिकित्सक का कर्तव्य है।
अमेरिकन मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन ने अपने संबोधन में कहा कि डिग्री प्राप्त करने के बाद हर व्यक्ति आर्थिक रूप से आगे बढ़ता है, लेकिन असली संतुष्टि वही कार्य देता है जो मानवता के हित में हो। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता का प्रदर्शन तभी सार्थक है जब वह समाज और मरीजों के कल्याण के लिए हो। उन्होंने डॉ. सुधीर श्रीवास्तव का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने 1400 से अधिक रोबोटिक सर्जरी कर देश को नई दिशा दी है।
समारोह में कुल 235 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें 150 अंडरग्रेजुएट (यूजी) और 85 पोस्टग्रेजुएट (पीजी) छात्र शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. कीर्ति जैन, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. राहुल जैन, डॉ. एस.के. कसेसिक, डॉ. आनंद झा, डॉ. प्रिया जैन, एमपीयूएटी के कुलपति प्रकाश सिंह धाकड़, सिंघानिया यूनिवर्सिटी के कुलपति संजय सिन्हा, गीतांजलि यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. राकेश कुमार व्यास तथा आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर उन्हें चिकित्सकीय सेवा की शपथ दिलाई।
दीक्षांत समारोह का माहौल उत्साह और भावनाओं से भरा रहा। गाउन पहने छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सफलता की चमक थी, वहीं परिजनों की आंखों में गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading