— प्रदेशभर से पहुंचे 90 से अधिक लोक कलाकार, गांव-गांव तक पहुंचाएंगे जागरूकता अभियान 24 News Update उदयपुर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नई दिल्ली), राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (जयपुर) तथा मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बप्पा रावल सभागार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय लोक कला जत्था कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य लोक कलाओं के माध्यम से एचआईवी/एड्स एवं यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता फैलाना रहा।कार्यशाला में प्रदेशभर से 90 से अधिक लोक कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने ख्याल, कठपुतली, नुक्कड़ नाटक, लोक गायन, जत्था कला, जादू एवं लोक नृत्य जैसी विभिन्न लोक विधाओं के जरिए जागरूकता फैलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।अध्यक्षता कला महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। लोक कला राजस्थान की संस्कृति की पहचान है और इन्हीं कलाओं के माध्यम से एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय दक्षिणी राजस्थान का सबसे बड़ा शैक्षणिक संस्थान है और क्षेत्र की जनता का इससे गहरा भावनात्मक जुड़ाव है, इसलिए ऐसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।मुख्य वक्ता एवं राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. एस.के. परमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोक संस्कृति का गहरा प्रभाव है। ऐसे में एचआईवी/एड्स जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लोक कला सबसे प्रभावी माध्यम साबित हो सकती है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक कलाओं के माध्यम से दिया गया संदेश सीधे लोगों के मन तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोक कला के जरिए जागरूकता अभियान चलाना एक सकारात्मक और प्रभावी प्रयास है।पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. पी.एस. राजपूत ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति भी लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लोक कलाकार गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।कार्यशाला में कलाकारों को यह प्रशिक्षण दिया गया कि वे अपनी कला के माध्यम से एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को कैसे दूर करें और आमजन तक सरल भाषा में सही जानकारी पहुंचाएं। सभी लोक कलाओं में एड्स जागरूकता के संदेश को प्रभावी ढंग से जोड़ा गया। इस दौरान प्रतिभागियों एवं आमजन को 1097 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई और बताया गया कि इस नंबर के माध्यम से एचआईवी/एड्स से संबंधित आवश्यक जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निदेशक डॉ. एस.के. परमार, उप निदेशक डॉ. प्रदीप चौधरी, सहायक निदेशक गरिमा भाटी, डॉ. सीमा, डॉ. मनु, ललित चौहान, रतनलाल माली सहित कई अधिकारी एवं कलाकार उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एड्स जागरूकता पर लोक कला जत्था कार्यशाला का आयोजन सर्विस रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, किसानों की सिंचाई व्यवस्था ठप नहर का पानी रुका, खेतों तक पहुंचने का रास्ता बाधित; ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग